बिना OTP के कैसे करें ऑनलाइन पेमेंट

अगर ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त आपके मोबाइल नंबर पर OTP नहीं आता है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि हम आपके लिए एक ऐसा तरीका लेकर आए हैं जिससे आप अपनी मोबाइल पर बिना OTP लिए ही ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : SBI के साथ काम करने का सुनहरा अवसर

पर ये सुविधा अभी तक सिर्फ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए ही है।
अगर आपका अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में है तो आप गूगल स्टोर से CA MOBILE OTP नाम का ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको इस ऐप में रजिस्टर करना होगा।रजिस्टर करने के बाद अब आपके मोबाइल पर OTP आना बंद हो जाएगा और आपके सभी OTP इसी ऐप पर मिल जायेगे।
इसी तरह का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का भी अपना ऐप है जो आपको गुगल स्टोर पर मिल जायेगा।
इस ऐप की अच्छी बात यह है कि यह ओटीपी क्रिएट करने के लिए आपके पेमेंट का इंतजार नहीं करता।इसमें टाइम बेस्ड ओटीपी होता है और वो हमेशा क्रिएट होता रहता है।
अगर आप आनलाइन टिकट बुक करते हैं पर ओटीपी देर से आने के कारण टिकट बुक नहीं कर पाते तो यह ऐप आपके बहुत काम आएगा।

नोट : किसी भी ऐप को यूज करने से पहले बैंक से उससे संबंधित जानकारी अवश्य ले लें।

(अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमसे हमेशा जुड़े रहने के लिए हमारा फेसबुक पेज Zanta Press फॉलो करें)

Comments

Popular posts from this blog

अपने आधार को दुरुपयोग होने से कैसे बचाएं

SBI के साथ काम करने का सुनहरा अवसर