सावधान ! फेसबुक पर BFF टाइप करने से पहले ये जान लें

आजकल फेसबुक पर एक बहुत अजीब अफवाह फैली हुई है। कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि "मार्क जकरबर्ग ने ये अनाउंस किया है कि अगर फेसबुक पर BFF लिखने पर BFF हरा हो जाता है तो आपका अकाउंट सुरक्षित है और यदि BFF हरा नहीं होता है तो इसका मतलब आपका अकाउंट हैक हो चुका है।"


यह भी पढ़ें : SBI के साथ काम करने का सुनहरा अवसर

हम आपको यह बता दें कि यह पूरी तरह से अफवाह है और इस बात में थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है।BFF के हरे होने या ना होने का आपके अकाउंट की सिक्योरिटी से कोई संबंध नहीं है।

वास्तविकता यह है कि फेसबुक ने कुछ समय पहले ही एक नया फीचर जोड़ा है जिससे कि आप अपने कुछ पसंदीदा शब्दों को ज्यादा अच्छे से फेसबुक पर व्यक्त कर सकते हैं।उन्हीं शब्दों में से एक BFF भी है जिसका मतलब BEST FRIEND FOREVER होता है।इसी तरह कुछ और शब्द जैसे XOXO, BEST WISHES, CONGRATS, CONGRATULATIONS भी फेसबुक ने इसी फीचर के तहत जोड़े हैं, इन सब शब्दों को टाइप करने पर भी इनके रंग बदल जाते हैं।
अगर आप इनको टाइप कर रहे हैं और इनका रंग नहीं बदल रहा है तो आप अपना फेसबुक अपडेट कीजिए और ऐसी किसी भी अफवाहों में मत आएं ।

(अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमसे हमेशा जुड़े रहने के लिए हमारा फेसबुक पेज Zanta Press फॉलो करें)

Comments

Popular posts from this blog

बिना OTP के कैसे करें ऑनलाइन पेमेंट

अपने आधार को दुरुपयोग होने से कैसे बचाएं

SBI के साथ काम करने का सुनहरा अवसर